फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर दबंगों ने छात्रा को चाकू घोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव में शनिवार सुबह दबंगों ने एक व्यक्ति के घर धाबा बोल कर परिवार से मारपीट की। मारपीट के दौरान दबंगों ने छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास किया और विरोध पर छात्रा के पेट में चाकू घोंप कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष दबंग है तो दूसरा पक्ष अकेला है। शनिवार सुबह परिवार का मुखिया खेत पर गया था, जबकि उसकी पत्नी और बेटियां घर पर अकेले थे। आरोप है कि इसी का फायदा उठा कर दबंग ने घर में घुस कर हमला बोल कर मां और बेटियां से मारपीट करते हुए एक बेटी से छेड़छाड़ कर प्रयास किया और विरोध करने पर युवक ने इंटरमीडिएट छात्रा के पेट में चाकू घोंप कर लहूलुहान कर दिया।

घटना के बाद परिवार घायल छात्रा को लेकर थाने पहुंचा, जहां से पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ती देख उसे फिरोजाबाद रेफर कर दिया है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मेडिकल जांच करराई है। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह का कहना है कि दो पक्षों का विवाद है। तहरीर आने पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें