फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री के चाचा को सभासद ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। रविवार को कुसमरा नगर में सपा के दो सभासद भिड़ गए। एक दबंग सभासद ने पूर्व राज्यमंत्री के कैंसर पीड़ित चाचा की पिटाई कर दी। इससे वो घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी सभासद व उसके पुत्रों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रविवार को पूर्व राज्यमंत्री आलोक शाक्य के चाचा नवाब सिंह शाक्य आधा सैकड़ा लोगों के साथ किशनी थाना पहुंचे। उनका आरोप था कि कुसमरा नगर पंचायत के सभासद गुरुमुख यादव व उनके बेटों सुधीर यादव, सचिन यादव ने उनके सभासद बेटे सत्येंद्र शाक्य उर्फ सिंटू पर रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

बेटे को बचाने आए पिता नवाब सिंह पर भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। नवाब सिंह का आरोप है कि उन्हें मुंह का कैंसर हैं और आरोपियों ने कैंसर वाली जगह पर ही घूंसे मारे। इससे उनके मुंह से खून आ गया। लोगों के आने पर आरोपी सुधीर यादव तमंचा लेकर आया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। नवाब सिंह ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने नवाब सिंह व उनके बेटे सत्येंद्र कुमार का मेडिकल कराकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। दो दिन पूर्व कुसमरा में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने कुसमरा चौराहे पर जाम लगाया था।

उसमें भी दोनों सभासद गुरुमुख यादव व सत्येंद्र शाक्य उर्फ सिंटू के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ किशनी ने बताया कि तहरीर के बाद दो आरोपियों गुरुमुख यादव और सुनील यादव को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें