फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बेचने के बहाने लूट करने वाले तीन दबोचे

विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोवर्धन। ओलेक्स पर सस्ती कार बेचने का लालच देकर लूट करने वाले तीन शातिर टटलू लुटेरों को गोवर्धन पुलिस ने शनिवार रात्रि को नीमगांव रोड से दबोच लिया। इन लुटेरों ने कर्नाटक व मुजफ्फरनगर के लोगों को गोवर्धन बुलाकर लूट लिया था।
विज्ञापन



गोवर्धन के गांव मड़ौरा निवासी अजरुद्दीन, गूंगा व इस्माइल ने ओलेक्स पर सस्ती कार बेचने को विज्ञापन डाला था। तीनों ने नौ जुलाई को बेंगलुरु निवासी गणेश नायडू को कार दिखाने के बहाने गोवर्धन बुलाया। जंगल में ले जाकर 10 हजार रुपये लूट लिए। मारपीट कर भगा दिया। 12 जुलाई को मुजफ्फरनगर निवासी सुशील को गोवर्धन बुलाया और कार दिखाने के बहाने गांव मुड़सेरस के जंगल में ले गए। वहां 20 हजार रुपये लूट लिए।


गणेश नायडू व सुशील ने गोवर्धन पुलिस से अपनी शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ की तो उन्होंने कर्नाटक व मुजफ्फरनगर के लोगों से लूट स्वीकार की। तीनों से तीन तमंचे व नशीला पदार्थ बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें