फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ कार्यालय पर बाइक सवारों ने किया पथराव

विज्ञापन
डेमाो - फोटो : डेमाो
विज्ञापन
मैनपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रैली निकाली। इस दौरान कुछ लोग बाइक लेकर रैली में घुस गए और युवतियों से अभद्रता करने लगे। कार्यकर्ताओं के विरोध करने पर युवक उनसे भिड़ गए। इसके बाद कार्यकर्ता संघ कार्यालय पर गोष्ठी करने चले गए। इसी बीच बाइक सवार वहां भी पहुंच गए और पथराव शुरू कर दिया। घटना में कई कार्यकर्ता घायल हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय स्थापना दिवस को लेकर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने शहर भर में बाइक रैली निकाल कर भ्रमण किया।

इस दौरान दोपहर को जब बाइक रैली वापस कार्यालय पर आ रही थी। बाइक सवार कुछ लोग रैली में घुस आए और युवतियों से अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर कार्यकर्ताओं से भिड़ गए। वहां जैसे तैसे मामला शांत होने के बाद कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा था। तभी गांव गणेशपुर निवासी शिवम यादव बाइक सवार साथियों के साथ आ पहुंचा। बाइक सवारों ने कार्यालय पर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे गोष्ठी में मौजूद कार्यकर्ताओं में अफरातफरी मच गई।

जब तक कार्यकर्ता कुछ समझ पाते बाइक सवार धमकी देकर भाग गए। इस घटना के बाद आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ता थाना कोतवाली पहुंचे। जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी राकेश पांडेय भी पहुंच गए। कार्रवाई की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने घायल कार्यकर्ताओं का मेडिकल कराया। वहीं आरोपी की तलाश में दीवानी रोड स्थित आरोपी के प्रतिष्ठान पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी तो नहीं मिला, लेकिन परिवार के दो लोगों को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। उधर, सीओ सिटी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें