फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील में डूबे सैनिक का शव मिला

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)। गोबिंद सागर झील में डूबे सैनिक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार दोपहर हमीरपुर के सकरोह के 22 वर्षीय ऋषि धीमान दोस्तों के साथ नहाने के लिए लठियाणी घाट आए थे।

यहां पर पानी कम होने पर वे बुधान के धबेड़ा घाट की ओर चले गए। धबेड़ा में वह पानी में उतर गए। नहाते-नहाते ऋषि पानी की गहराई में उतर गया और फिर ऊपर नहीं आया। उसके दोस्तों ने उनको बचाने के लिए काफी प्रयास किया और शोर मचाया, लेकिन वह उसे निकालने में नाकाम रहे। ऋषि भारतीय सेना की डोगरा रेजीमेंट में सैनिक के पद पर कार्यरत था। छुट्टी के चलते वह घर आया हुआ था। बंगाणा के थाना प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि शव बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें