फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में दो समुदाय के लोग हुए आमने-सामने

विज्ञापन
नाली
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड पर करबला के समीप नाली से पानी निकालने जाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। तनाव की सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ सिटी भी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। काम बंद कराने के साथ ही दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


मोहल्ला राजा का बाग निवासी मदन मोहन पांडेय का देवी रोड पर शादीघर है। समीप ही करबला है। शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे शादीघर के संचालक करबला के समीप नाली में भरा पानी निकाल कर सफाई करा रहे थे। तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए।

करबला की भूमि पर नाली खोदने की बात कहते हुए काम रोकने को कहने लगे। इसे लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। तनाव की स्थिति बन गई। खबर लगते ही प्रशासन के पसीने छूट गए। आनन-फानन में एसडीएम व सीओ सिटी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


मैरिज होम संचालक का कहना था कि नाली पुरानी है। वह सिर्फ सफाई करा रहे थे। वहीं दूसरे समुदाय का कहना था कि करबला की भूमि पर नाली खोदी गई है। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं समस्या का निस्तारण न होने तक वहां कराए जा रहे कार्य को भी रोक दिया। एसडीएम ने बताया कि तनाव की स्थिति नहीं है। दोनों पक्ष के लोगों के बीच के मतभेद सुलझ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें