फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार की हत्या कर लाश छत से फेंकी

विज्ञापन
हत्या - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय के चौकीदार की हत्या करने के बाद शव छत से फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह बरामदे में पड़ा मिला। समीप ही एक पर्स भी मिला। मृतक के पुत्र ने पर्स में मिले आधार कार्ड के आधार पर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव कनकपुर सादा निवासी भारत सिंह बरनाहल इकहरा मार्ग स्थित आरएन महाविद्यालय में चौकीदार थे। सोमवार रात को वह रोजाना की तरह विद्यालय की छत पर सोने के लिए गए थे। रात में किसी ने उनकी हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जानकारी होने के बाद परिवारीजन जब विद्यालय पहुंचे तो शव बरामदे में पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिसर की तलाशी के दौरान वहां एक पर्स भी मिला। इसमें कुछ कागजात व अजय नाम के व्यक्ति का आधार कार्ड मिला।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र आनंद कुमार ने अजय के विरुद्ध हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच की जा रही है। नामजद किए गए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें