मैनपुरी। खाद्य विभाग द्वारा पूर्व में की गई कार्रवाई के दौरान लिए गए नमूनों में से कुछ की जांच पूरी हो गई है। खाद्य पदार्थ के चार नमूने फेल होने पर अपर जिलाधिकारी ने चार खाद्य विक्त्रस्ेताओं पर 2.85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
अभिहित अधिकारी डॉ. जतिन कुमार ने बताया कि भोगांव के गांव रुई निवासी दीपू की दुकान से भरा गया बर्फी का नमूना फेल होने पर 20800 रुपये, छपट्टी निवासी अजीत गुप्ता पर बेसन के लड्डू का नमूना फेल होने पर दो लाख रुपय अर्थदंड लगाया।
इसी तरह भोगांव के कबीरगंज निवासी अतुल जैन पर बेसन का नमूना फेल होने पर 35 हजार और बेवर निवासी सर्वेश गुप्ता पर मिठाई का नमूना फेल होने पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य लोगों में भी हड़कंप है।