फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी नहीं भाई ने की थी गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
हत्या - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सलेमपुर पड़ीना में नौ दिन पूर्व विवाहिता की गोली मारकर हत्या करने वाला प्रेमी नहीं बल्कि उसका भाई निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने बताया कि बहन पहले भी आरोपी के साथ भाग चुकी थी। फिर से योजना बना रही थी। इसलिए उसकी हत्या कर दी। बता दें कि अमर उजाला ने भी घटना में आनर किलिंग की आशंका जताई थी।
विज्ञापन


पांच जुलाई को गांव सलैमपुर पड़ैना निवासी होशियार सिंह बहन को पूजा को ससुराल थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित गोलाबाजार छोड़ने आ रहा था। रास्ते में पूजा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतका के पिता ने गांव निवासी प्रेमी गट्ठन समेत तीन पर हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी हुई थी। पता चला था कि घटना से एक माह पूर्व पूजा प्रेमी संग चली गई थी। शादी से पहले भी उसके साथ भाग चुकी थी। इसी वजह से प्रेमी ने उसकी हत्या की है। मगर पुलिस परिवारीजनों की बताई कहानी पर विश्वास नहीं कर पा रही थी।

पुलिस ने गुरुवार को भाई होशियार सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वीकार कर लिया कि उसने बहन की गोली मारकर हत्या की थी। बताया कि गट्ठन के साथ बहन शादी से पहले भाग चुकी थी। फिर से भागने की योजना बना रही थी। भनक लगने के बाद उसने हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस को आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कराया। इस खुलासे के बाद घटना ऑनर किलिंग की आशंका जताई थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने कबूल किया है कि उसने बहन की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें