फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में एनएच-2 पर दिनदहाड़े 46 लाख की लूट

Wed, 15 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
एनएच-2 पर बुढ़िया के ताल के पास मंगलवार दोपहर 12 बजे बोलेरो सवार बदमाशों तमंचों के बल पर फीरोजाबाद के चूडी़ कारोबारी प्रमोद अग्रवाल के स्विफ्ट डिजायर से जा रहे मुनीम नरेंद्र कुमार और ड्राइवर बबलू से 46 लाख रूपये लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर  नरेंद्र की नाक तोड़ डाली। बदमाशों को मालूम था कि कैश से भरे दो बैग नरेंद्र और बबलू के पैरों को नीचे रखे हैं।  इसके चलते पुलिस को वारदात में किसी परिचित का हाथ होने का शक है। हालांकि अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

प्रमोद अग्रवाल का चूड़ी के अलावा कोल्ड स्टोरेज है। वे कमीशन का कारोबार भी करते हैं। कैश इसी कारोबार का बताया गया है। बबलू और नरेंद्र फीरोजाबाद के ही हैं। दोनों आगरा के कमला नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा से कैश लेकर फीरोजाबाद जा रहे थे। एनएच-2 पर एत्मादपुर में राष्ट्रदीप पेंट्रोल पंप एवं होटल से 150 मीटर आगे चलते ही बुढ़िया के ताल से पास उनकी कार को बदमाशों ने बोलेरो से ओवरटेक करके रुकवाया। बबलू और नरेंद्र ने उनके कहने पर शीशे नहीं खोले तो इन्हें तमंचे की बट से तोड़ दिया। विरोध करने पर नरेंद्र की नाक पर बट दे मारी। वह घायल हो गया।
इसकेबाद दोनों के पैरों के नीचे रखे बैग तथा नरेंद्र का मोबाइल फोन लूट लिए और फरार हो गए। एक बैग में 41 लाख और दूसरे में 5.10 लाख रूपये थे। उधर, भागते समय बदमाशों का तमंचा गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस पास चेकिंग की। डीआईजी अजय मोहन शर्मा और एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह भी पहुंच गए । प्रमोद अग्रवाल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 लूट के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच सहित तीन टीमें लगाई गई हैं। फील्ड यूनिट ने मौके से फिंगर प्रिंट भी लिए हैं - डा. प्रीतिंदर सिंह ( एसएसपी)

छत्ता में गोदाम मालिक से साढ़े पांच लाख की लूट
शहर में पुलिस की ग्रांड चेकिंग के बीच मंगलवार रात करीब 8:30 बजे छत्ता के घास की मंडी में गोदाम मालिक नीरज रंजन से साढ़े पांच लाख रुपये और एक्टिवा स्कूटर लूट लिया गया। बदमाश बड़ी आराम से यमुना किनारा रोड की ओर भाग गए। चेकिंग में लगी पुलिस उनका सुराग भी न लगा पाई। वारदात से साफ हो गया कि पुलिस चेकिंग सिर्फ कागजों पर चल रही थी। घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अफसर उसे खंगालने में लगे थे।
कमला नगर के कावेरी गुंज निवासी नीरज प्रापर्टी डीलर हैं। उनका बेलनगंज में मेटल का गोदाम भी है। यहां से स्कूटर पर घर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि घास की मंडी में दो बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर रोका। स्कूटर गिरा दिया। इसकी डिकी में रखे पांच लाख 52 हजार लूट लिए। इसके बाद स्कूटर से ही भाग निकले। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई । उन्होंने पुलिस को बताया कि बदमाश यमुना किनारा रोड की ओर गए हैं। उधर एक दिन में दो बड़ी लूट से अफसर सकते में आ गए। दिन में 12 बजे हाईवे पर एत्मादपुर में 46 लाख की लूट हुई थी। इसी के मद्देनजर रात में शहर भर में चेकिंग कराई जा रही थी। इसी दौरान यह पांच लाख की लूट हो गई। उधर, घटना की सूचना पर काफी लोग मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें