फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नहाने जा रहे भक्तों का टेंपो पलटा, 12 घायल

Wed, 15 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जीटी रोड पूर्वी ओवर ब्रिज के पास गंगा स्नान करने आए भक्तों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें करीब 12 यात्री जख्मी हो गए, नौ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। मंगलवार को दशहरा पर्व को लेकर औरैया जनपद के गांव सराय इमलिया थाना अजीतमल निवासी ग्रामीण एक टेंपो बुकिंग कर महादेवी घाट पर गंगा स्नान करने आए थे। दोपहर के समय सभी गंगा स्नान करने के बाद टेंपो पर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


टेंपो जैसे ही जीटी रोड पूर्वी बाईपास के पास पहुंचा। तभी चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर जीटी रोड के किनारे पलट गया। इससे यात्रियों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को टेंपो से बाहर निकाला।

घायलों में बालगोविंद (50), लज्जाराम (55) पुत्रगण राम प्रसाद, रामचंद्र (40) पुत्र दशरथ, मनोज (40) पुत्र राधेश्याम, ऋषभ (15) पुत्र लज्जाराम, शारदा (40) पत्नी लज्जाराम, ममता (35) पत्नी राम चंद्र,  सुशील (11) पुत्र राम चंद्र, कुसमा (45) बटेश्वर दयाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि इन लोगों ने गांव से ही एक टेंपो किराए पर बुक किया था। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। अन्य मामूली रूप से घायल हुए यात्रियों ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें