फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा समान (मैनपुरी)। थाना किशनी के गांव चितायन में शुक्रवार की सुबह एक सपाईकर्मी का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चिताइन निवासी प्रदीप कुमार जाटव (40) पास के गांव हरचंदपुर में सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात था। शुक्रवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका मिला। उसके सिर तथा शरीर पर चोटों के निशान थे। गंगा दशहरा पर स्नान करने के बाद गुजर रहे लोगों ने उसके परिवारीजनों को सूचना दी। परिवारीजनों के साथ गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष किशनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों तथा परिवारीजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी मंजू देवी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दलित की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने की जानकरी होते ही एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों तथा परिवार के लोगों से अलग-अलग पूछताछ की। थानाध्यक्ष को मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई पता करने के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें