फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत भाजपा नेता का गनर निकला लुटेरा

विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा के एक दिवंगत नेता का गनर अपने दो साथियों के साथ मिलकर जिले में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। मंगलवार की रात भोगांव पुलिस ने तीन लुटेरों को लूट के सामान सहित गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने दो माह में लूट की नौ वारदातें करना कबूल किया है। इनके पास से पिस्टल, तमंचा और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


थाना भोगांव पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया पप्पू यादव निवासी करहल चौराहा गैंग को संचालित कर रहा था। उसके दो साथी नीलेश यादव और गौरव यादव निवासी महौली खेड़ा थाना भोगांव हैं। पकडे़ गए लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, तमंचा, कारतूस, वारदात में प्रयुक्त की गई बाइक, चार सोने की चेन, तीन जोड़ी झाला और एक मोबाइल बरामद किया है।

लुटेरों ने पूछताछ में कोतवाली क्षेत्र में तीन, बेवर में दो, भोगांव में दो, एलाऊ और कुरावली में एक-एक लूट की वारदात कबूली है। बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पकडे़ गए लुटेरे शातिर हैं। लुटेरों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में आए तीन लुटेरों में से एक कई माह पूर्व एक अन्य मामले में पकड़ा गया था। तब उसे सचिवालय में तैनात उसके चाचा के कहने पर सुधरने के लिए पुलिस ने एक मौका दिया था। पर, वह सुधरने की बजाय और शातिर हो गया। जबकि बताया जाता है कि वह पढ़ने में अच्छा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें