फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की हत्या पर बागी  हुए दोनों सिपाही सस्पेंड 

Sat, 08 Apr 2017 01:32 AM IST
साथी की हत्या पर बागी  हुए दोनों सिपाही सस्पेंड 
विज्ञापन
साथी की हत्या पर बागी  हुए दोनों सिपाही सस्पेंड  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
शमसाबाद थाना में तैनात सिपाही अजय यादव की हत्या कर पिस्टल लूट लिए जाने की घटना के बाद बागी तेवर अख्तियार कर लेने वाले उसके दोनों साथी रियाजुद्दीन और मदन को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। पुलिस सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि इनकी बर्खास्तगी तक हो सकती है।
कारण यह है कि इन पर पहले भी संगीन आरोप लग चुके हैं। कई बार विवादों में घिरे हैं। एसओजी की एंटी ऑटो थेफ्ट सेल में तैनाती के दौरान भी उन्हें निलंबित किया गया था। इससे पहले जगदीशपुरा थाना में जुआ पकड़े जाने केबाद बरामद रकम में गोलमाल का आरोप लगा था। तब भी कार्रवाई की गई थी। इनकी पहले भी विभागीय जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर ही एसएसपी ने इनका तबादला देहात में किया था। रियाजुद्दीन, मदन और अजय साथ ही रहते थे। अब अजय की हत्या के बाद रियाजुद्दीन और मदन बागी हो गए। सीओ फतेहाबाद एके सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
उन पर आरोप लगाया कि वह दबाव बना रहे थे। इसी दबाव को अजय की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। इस पर अफसर हैरान रह गए थे। उनकेकदम को अनुशासनहीनता माना गया। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

‘अपराधियों से हैं इन दोनों के रिश्ते’
सीओ ने पहले ही दे रखी थी इनके खिलाफ रिपोर्ट
आगरा।
रियाजुद्दीन और मदन की मुश्किलें दो और वजहों से बढ़ने जा रही हैं। पहली सीओ फतेहाबाद एके सिंह ने उनके खिलाफ  पहले ही रिपोर्ट दे रखी थी। इसमें बताया गया है कि इन दोनों के रिश्ते अपराधियों से हैं। दूसरा, दोनों का ट्रांसफर भी होने जा रहा था। इसकी उन्हें जानकारी थी। अब माना जा रहा है कि इन्हीं परेशानियों के चलते दोनों ने सीओ के खिलाफ मोर्चा खोला, ताकि अफसर दबाव में आ   जाएं लेकिन उनका चाल उन्हें ही भारी पड़ गई। हालांकि सीओ पर वारदात के खुलासों के लिए दबाव बनाने का उन्होंने जो आरोप लगाया, उसकी भी जांच कराई जा रही है। इसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
वर्जन
अनुशासनहीनता पर सिपाही रियाजुद्दीन और मदन को निलंबित कर दिया गया है - डा. प्रीतिंदर सिंह (एसएसपी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें