फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती लापता, तालाब में दिनभर तलाश कराती रही पुलिस

विज्ञापन
तालाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती रहस्यमय हालात में लापता हो गई है। उसकी नवंबर में शादी होनी है। गुरुवार की सुबह तलाश के दौरान घर के बाहर तालाब के पास चप्पलें और दुपट्टा मिला। परिवारीजन अनहोनी की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस भी तलाश में जुटी है।


परिवारीजनों के मुताबिक 19 वर्षीय यह युवती रात करीब दो बजे तक घर में थी। सुबह करीब चार बजे वह बिस्तर पर नहीं दिखी। कहीं नजर नहीं आने पर परिवारीजन खोजबीन में जुट गए। इस दौरान घर के पास ही स्थित तालाब के पास उसकी चप्पलें और दुपट्टा पड़ा मिलस।
विज्ञापन


अनहोनी की आशंका से घबराए परिवारीजनों ने मोहल्ले के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद तालाब में तलाश शुरू कर दी गई। शुरू हुई तलाश दोपहर करीब एक बजे तक चलती रही, मगर उसका कोई पता नहीं लग सका। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने काफी देर तलाश की मगर कोई पता नहीं लग सका। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन



वहीं, युवती के अचानक लापता होने को लेकर ग्रामीणों में चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। कुछ लोगों ने दबी जुबान से बताया कि सुबह चार बजे घर से कुछ ही दूरी पर एक मारुति वैन आकर रूकी थी। युवती जब उसमें बैठ गई तो वैन वहां से चली गई। दुपट्टा व चप्पलें तालाब किनारे भ्रमित करने के लिए रखा गया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें