फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलनगंज बाजार में इलक्ट्रीकल की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बेलनगंज में शुक्रवार रात चोर बिजली के सामान की दुकान के ताले तोड़ गल्ले से 5.5 लाख रुपये ले गए। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। बाजार बंद कर सड़क जाम कर दी। हालांकि पुलिस के आश्वासन पर आधा घंटा बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन


ये दुकान बलकेश्वर निवासी कालीचरन गुप्ता की है। शनिवार सुबह वो दुकान पहुंचे तो शटर के ताले टूटे थे। गल्ले में 5.5 लाख रुपये और 15 हजार रुपये की रेजगारी नहीं थी। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में व्यापारी जुट गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।

उनका कहना था कि बेलनगंज चौराहे पर पुलिस रहती है। इसके बावजूद चोरी की वारदात हुई। व्यापारियों ने मार्केट बंद करके जाम लगाया। बाजार में ही धरने पर बैठ गए। भाजपा नेता भी पहुंच गए। उन्होंने चोरों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें