फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सो रहे किसान को लगी गोली

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आगरा। ताजगंज के गांव बहेटा में गुरुवार रात को घर के बाहर सो रहे किसान को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


किसान को गोली कैसे लगी? किसने गोली मारी? इसका पता नहीं चल सका है। परिवारीजनों ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है। पुलिस जांच कर रही है।

गांव बहेटा निवासी टुंडाराम (55) गुरुवार रात को घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात तकरीबन डेढ़ बजे अचानक उनके सिर में गोली लग गई। वह घायल हो गए। टुंडाराम के शोर मचाने पर परिवारीजन आ गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घटना के बारे में परिवारीजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि टुंडाराम से पूछताछ की जाएगी। हालांकि परिवारीजन रंजिश से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें