फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोपी में रखकर ले गया डेढ़ लाख की अंगूठी

विज्ञापन
diamond ring
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज के संगीता रोड पर सराफ को बातों में लेकर एक युवक डेढ़ लाख रुपये की अंगुठियों से भरा डिब्बा ले गया। वारदात सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


शाहगंज के संगीता रोड पर धर्मवीर ज्वैलर्स है। शुक्रवार दोपहर को सराफ धर्मवीर दुकान पर बैठे हुए थे। तभी टोपी पहनकर एक युवक आया। उसने धर्मवीर से पैंडल दिखाने के लिए कहा। धर्मवीर ने पैंडल लाकर काउंटर पर रख दिए।

युवक ने टाप्स और अंगूठी भी दिखाने को कहा। धर्मवीर अंगूठी रखने के बाद टाप्स निकालने में लग गए। युवक ने अपनी टोपी में अंगुठियों का डिब्बा रख लिया। बाद में युवक बिना खरीदारी किए जाने लगा।
विज्ञापन


दुकान में एक महिला ग्राहक भी बैठी हुई थी। उसने धर्मवीर को बताया कि युवक अंगूठी का डिब्बा ले गया। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। महिला के भी गैंग में शामिल होने का अंदेशा जताया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है।
विज्ञापन


धर्मवीर ने बताया कि डिब्बे में सात-आठ अंगूठी थीं। इनकी कीमत तकरीबन डेढ़ लाख रुपये है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें