फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में युवक को लगी गोली

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी। पटाखे चलाने से मना करने पर नाराज आरोपी ने परिवारीजनों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। वहीं मारपीट में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के गांव बरुआहार निवासी भानू प्रताप के घर के बाहर मंगलवार को गांव का नीरज पटाखे चला रहा था।

भानु प्रताप ने उससे मना किया , ल्किन वह नहीं माना। तभी अचानक आतिशबाजी की चिंगारी से भानुप्रताप के घर में रखी फूस में आग लग गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


गुस्से में नीरज वहां से चला गया और परिवारीजनों को साथ ले आया। आते ही आरोपी नीरज, प्रदीप, संजीव, गौरव यदुवीर उर्फ सैंपी, जदुवीर ने लाठी डंडा, कुल्हाड़ी से मारपीट करना शुरू कर दिया।

मारपीट के दौरान आरोपी लगातार फायरिंग भी करते रहे। बीच बचाव करने आए सुखविलास गोली लगने से घायल हो गए। वहीं मारपीट से कांती गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी मगर कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका।


थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घायलों को सैफई रेफर किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें