फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर का मकान खंगाला, चोरी कर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने पकड़ा       

Wed, 18 Oct 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पकड़े गए चोर से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिनदहाड़े गंगा विहार कॉलोनी में बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर के मकान को खंगाल दिया। बदमाशों ने कीमती सामान के साथ लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी कर भाग रहे बदमाशों के एक साथी को लोगों ने पकड़ लिया, जिसकी धुनाई कर लोगों ने कमरे में बंद कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाश को हिरासत में लिया है।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गंगा विहार कॉलोनी में चौधरी बिजेंद्र सिंह पुत्र चौधरी धर्मवीर सिंह रहता है। पेशे से बिजेंद्र ट्रांसपोर्ट का कार्य करते हैं। ट्रांसपोर्ट के कार्य से बिजेंद्र नोएडा गए हुए हैं। बुधवार को छोटी दिवाली पर शाम मकान में बदमाशों ने धावा बोल दिया। बंद मकान में बदमाशों ने कई घंटे तक एक-एक कमरे को खंगाला। इस दौरान बदमाशों ने अलमारियों के सरियों से ताले तोड़कर सामान साफ कर दिया। बेड समेत अन्य सामान को भी खंगाल कर कीमती सामान उड़ा लिया।

मकान में शोरशराबा होने पर लोगों को शक हुआ। इस पर घर के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने दीवार फांदते हुए दबोच लिया, जिसकी जमकर धुनाई करने के बाद एक कमरे में बंधक बना लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नईमंडी पुलिस ने बदमाश को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अनिल निवासी अलमासपुर बताया है। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी की घटना की वीडियो बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें