टूंडला। शुक्रवार रात हाइवे पर लूट की फिराक में घूम रहे कार सवार पांच बदमाशों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो तमंचे, कारतूस, तीन चाकू व एक इटियोस कार नंबर यूपी 86 टी 5435 भी बरामद की है।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम रिंकू निवासी गढ़ी गुलाबी, जनपद आगरा, साहब सिंह उर्फ शिव सिंह निवासी सुभाष नगर मेंढू, जनपद हाथरस, दुर्गेश कुशवाह, विष्णु कुशवाह निवासी बिसावर जनपद हाथरस, लल्ला जाटव निवासी गढ़ी गुलाबी जनपद आगरा बताए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।