फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
मौत
विज्ञापन
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में संदिग्ध परिस्थिति में जली विवाहिता की शुक्रवार रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पहले तो हत्या करने का आरोप लगाया। मगर जब थाने में तहरीर दी गई। तो किसी को भी आरोपी नहीं बनाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के सदर बाजार निवासी अमन कुमार ने बहन जूली उर्फ साधना (35) की शादी करीब 16 वर्ष पूर्व थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी महेंद्र के साथ की थी। शुक्रवार शाम को जूली संदिग्ध परिस्थिति में आग में बुरी तरह से झुलस गई। परिवारीजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रात को उसकी मौत हो गई।

जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पति व देवर ने जला कर हत्या कर दी है। दोनों पक्ष के लोगों में हुई बातचीत के बाद शनिवार सुबह मृतका के भाई अमन कुमार ने थाने में तहरीर दी। तहरीर में किसी भी ससुरालीजन को दोषी नहीं बताया गया है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिसंस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर में किसी पर भी हत्या का आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें