फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। नगर एवं क्षेत्र में शनिवार को दो बाइक दुर्घटनाओं में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि एक किशोर आंशिक रूप से जख्मी हुआ। घायलों को सीएचसी रेवती लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर 15 के छोटक साहनी का 18 वर्षीय पुत्र मुरली साहनी दवा लेकर बाइक से अपने दोस्त प्रदीप पुत्र राजू साहनी के साथ घर आ रहा था। इसी दौरान रेवती- बलिया मुख्य मार्ग पर जूनियर हाई स्कूल के पास एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर गिर पड़ा। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात बाइक की चपेट मे आ गया। घायल को सीएससी रेवती पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट को देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।
हादसे में प्रदीप को भी आंशिक चोट आई है। उधर, राहुल सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी रानीगंज बाइक से रेवती की तरफ आ रहा था कि चौबे छपरा ढाले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायल को सीएससी रेवती लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे भी जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें