फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े पंजाबी कालोनी से महिला से लूट

विज्ञापन
लूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार दोपहर पंजाबी कालोनी में ई-रिक्शा में बैठी महिला को बाइक सवार युवकों ने लूट लिया। इसके बाद वे भाग गए। दहशत में आई महिला ने देर शाम तक थाने में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


पंजाबी कालोनी गली नंबर तीन के रहने वाले रामपाल की पत्नी दोपहर 12 बजे बाजार से खरीदारी कर लौट रही थीं। उनके साथ ई रिक्शा में एक युवक भी पंजाबी कालोनी के लिए बैठ गया। जैसे ही पंजाबी कालोनी में ई रिक्शा पहुंचा तभी साथ बैठे युवक ने महिला को तमंचा दिखाया और उसके पहने हुए सारे जेवर जंजीर, झुमके आदि उतरवा लिए। यही नहीं उसके पर्स में रखे पैसे भी निकलवा लिए। इसके बाद ई रिक्शा के पीछे चल रही काले रंग की बाइक पर चल रहे युवक के साथ बैठकर भाग गया। दहशत में आई महिला सीधे घर चली गई। देर शाम तक महिला ने वारदात के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें