फिरोजाबाद। व्यापारियों के बीच विवाद के बाद एक पक्ष के लोग जसराना नगर पंचायत अध्यक्ष घर घुसना पीआरबी के सिपाहियों को महंगा पड़ गया। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने जांच कराने के बाद दोनो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। पीड़ित का कहना था कि वह शिकायत लेकर खुद चेयरमैन के घर गए थे।
करीब दस दिन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश गुप्ता के आवास से कुछ लोग नौरंगीलाल गुप्ता व उनके बेटे को जबरन खींच ले गए। नगर पंचायत अध्यक्ष इस दौरान अवागढ़ गए हुए थे। बताते हैं कि नौरंगीलाल गुप्ता के साथ मारपीट की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से शिकायती पत्र थाना पुलिस को देने के साथ एसएसपी को दिया था। इसके साथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लगाई थी। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने इसकी जांच सीओ जसराना से कराई थी।
जांच कराने के बाद पीआरबी गाड़ी संख्या 677 पर तैनात कांस्टेबिल रोशनलाल व आरक्षी कालीचरन को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। क्योंकि जिस समय वह नौरंगीलाल गुप्ता के साथ घटना को अंजाम दे रहे थे। मौके पर पीआरबी के जवान मौजूद थे।स्