फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज के युवक का शव फंदे से लटकता मिला

विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के डिलाह मार्ग के समीप बाजरा के खेत मेें शुक्रवार सुबह कन्नौज निवासी युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। शव चार से पांच दिन पहले का बताया गया है। मृतक के परिवारीजन भी हत्या व आत्महत्या को लेकर अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


कन्नौज के गांव कुतूपुर निवासी संजीव पाल (26) दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। वह अक्सर गांव शोभनपुर बहन के घर आता जाता रहता है। करीब चार माह से वह गांव नहीं गया था। कुछ दिन पूर्व वह बहन के घर से भी चला गया था।

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने संजीव का शव कुसमरा क्षेत्र के डिलाह मार्ग के समीप बाजरा के खेत में बबूल के पेड़ पर लटका देखा। जानकारी होने के बाद बहन बहनोई पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई दिन से फंदे पर लटके शव को उतरवाने के बाद सील कर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन



मृतक के पिता रामशरन पाल का कहना था। कि पुत्र कई कई दिनों तक घर नहीं आता था। इस वजह से वो भी फिक्र नहीं करते थे। पुत्र की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है। इसके बारे में पुलिस ही पता लगा सकती है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें