फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटे माल के बंटवारे के विवाद में की थी हत्या

विज्ञापन
हत्या - फोटो : SELF
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला टांक निवासी युवक की हत्या आगरा में कुछ दिन पूर्व हुई चांदी लूट की वारदात के बाद माल के बंटवारे के विवाद में हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि मृतक अनुराग व उसका एक साथी लूट की घटना में शामिल थे। वे घटना के बाद पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। शुक्रवार को अनुराग का शव देवी रोड पर मंदिर के पीछे पड़ा मिला था।


थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला टांक निवासी अनुराग पुत्र कैलाश का शव शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे देवी रोड पर दुर्गा देवी मंदिर के पीछे एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस पहले घटना को आत्महत्या मान रही थी।
विज्ञापन


पर, मौके पर शराब की खाली बोतलें, जेब में खून से सने दस्ताने आदि मिलने के बाद पुलिस भी हत्या मान चुकी थी। आरोप है कि अनुराग व उसका एक साथी कुछ दिन पूर्व आगरा में चांदी लूट की घटना में शामिल थे। पुलिस मुठभेड़ में उसके दो साथी पकडे़ गए थे। वहीं अनुराग व उसका साथी भागने में कामयाब हो गए थे।


पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी तक की जानकारी में पता चला है। कि दोनों के बीच लूट के माल के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद साथी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें