फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल की दीवार बनाने पर विवाद, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा स्थित दरगाह कमाल खां की दीवार बनाने को लेकर बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने पथराव कर दिया। पुलिस के सामने भी पथराव किया गया। पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


पार्षद पप्पू उस्मानी ने बताया कि दरगाह कमाल खां की जमीन में से तकरीबन 30 फीट जमीन मोहल्ले के लोगों के आने-जाने के रास्ते और नाला निर्माण के लिए दी गई है। इस रास्ते पर गंदगी रहती है। दरगाह में आने वाले जायरीनों को समस्या न हो उसको ध्यान में रखते हुए कमेटी की ओर से दरगाह के चारो ओर दीवार का निर्माण कराया जा रहा है।

क्षेत्र का बली शेर सहित कुछ लोग दीवार निर्माण का विरोध कर रहे हैं। दो दिन पहले भी विवाद किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद खत्म कराया था। दोनों पक्षों ने बैठकर सहमती बन गई थी। आरोप है कि बुधवार सुबह दीवार बनाने के लिए जैसे ही मजदूर आए बली शेर 10-15 लोगों के साथ पहुंच गया। इसी पर विवाद हो गया। एक पक्ष ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन


विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के सामने भी कुछ लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। इंस्पेक्टर ने बताया कि बली शेर दीवार बनाने के विरोध में है। उसका कहना है कि यह रास्ते की जमीन पर बनाई जा रही है, जबकि ऐसा नहीं है। दरगाह कमेटी की ओर से अपनी जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है। बवाल के मामले में बली शेर, इकबाल, एक महिला सहित चार के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें