फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका की हत्या में कोचिंग संचालक,भाई नामजद

विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक चित्र) - फोटो : DNA
विज्ञापन
मथुरा। प्रधानाध्यापिका अनीषा की हत्या में कोचिंग संचालक इंद्राज गुर्जर और उसके बड़े भाई पवन को नामजद किया गया है। मुकदमा अनीषा के भाई सतेंद्र ने दर्ज कराया है। हत्या की वजह कोचिंग सेंटर में पढ़ाने के लिए दबाव बनाना बताया गया है। वहीं पुलिस ने इंद्राज की तलाश में उसके गांव और रिश्तेदारियों में दबिश दी।
विज्ञापन


मूलत: चित्रकूट के गांव महाराजपुर की रहने वाली अनीषा ने 2006-07 में मथुरा से बीएड किया था। बीएड के बाद वह घर चली गई थी। 2011-12 में वह फिर मथुरा आ गई थी। इसी दौरान कंकाली क्षेत्र में सिगमा कोचिंग सेंटर चलाने वाले शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हुरसी निवासी इंद्राज गुर्जर के संपर्क र्में आई।


अनीषा इंद्राज के कोचिंग में भी पढ़ाती थी। हालांकि इंद्राज ने जो पत्र छोड़ा है उसमें कहा है कि उसने 2014 में अनीषा से शादी कर ली थी, तभी से दोनों साथ रहे रहे थे, लेकिन अनीषा के घर वालों ने शादी की बात से साफ इंकार किया है। पुलिस के मुताबिक अनीषा पूर्व प्रधान सौदान सिंह के मकान में किराये पर रहती थी।
विज्ञापन



रविवार को उसका शव इसी मकान में रक्तरंजित अवस्था में मिला था। सिर और चेहरा कुचला गया था। यहीं से पुलिस ने एक पत्र बरामद किया जो इंद्राज गुर्जर ने लिखा था। इस पत्र में इंद्राज गुर्जर ने अनीषा को अपनी पत्नी बताते हुए हत्या की बात भी कुबूल की है।


वहीं सोमवार को पहुंचे अनीषा के परिवार वालों ने कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। अनीषा के भाई सतेंद्र ने जो रिपोर्ट लिखाई है उसमें कहा कि इंद्राज गुर्जर और पवन अनीषा पर अपने कोचिंग सेंटर में पढ़ाने के लिए दबाव बनाते थे। अनीषा ने इंकार कर दिया था। इसी पर उसकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें