अफजलगढ़(बिजनौर)। गांव कादराबाद में दो युवकों को टेंपो से सामान चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा, बाद में पुलिस को सौंप दिया। उनके दो साथी भाग गए। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
कादराबाद निवासी चरथवीर सिंह ने बताया कि रविवार सांय उनकी बेटी का सामान टेंपो से गायब हो गया, जिसमें चरथवीर सिंह ने अपनी बेटी के बैग को पहचान लिया। उन्होंने शोर मचाया तो दो युवक महताब व मनोज निवासी मिलक भज्जावाला धामपुर को पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान लोगों ने दोनों की धुनाई की और फिर बाद में पुलिस को सौंप दिया। उनके दो साथी भागने में कामयाब रहे। पूछताछ में पकड़े आरोपियों ने पुलिस को अपने साथियों के नाम बताए हैं। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।