फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंगफली से लदी डीसीएम अलीगंज से बरामद

विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र से करीब सात दिन पूर्व चोरी हुई मूंगफली दाने से लदी डीसीएम पुलिस ने अलीगंज से बरामद कर ली है। फूडग्रेन कमीशन एजेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसपी राजेश एस को प्रार्थना पत्र देकर जल्द बरामदगी न होने पर आंदोलन करने की बात कही थी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र निवासी कमल वर्मा की ज्योति तिराहे के समीप कलावती फूड प्रोडक्ट के नाम से फर्म है। 22 जुलाई को करीब साढ़े चार लाख रुपये कीमत का मूंगफली दाने से लदी डीसीएम (यूपी 84 टी 3396) राजकीय इंटर कालेज के समीप से चोरी हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने चोरी गई डीसीएम को एटा जिले के अलीगंज क्षेत्र से बरामद कर लिया है। एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक डीसीएम चोरी हुई थी। बरामदगी की जानकारी इसके मालिक को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें