मारपीट और अपहरण का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मारपीट और अपहरण करने का मामला दर्ज किया है। गांव राता खुर्द निवासी ओमवीर ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह अपनी गाड़ी में सवार होकर अटेली आया था कि शिवा मार्बल दुकान के सामने गाड़ी अचानक खराब हो गई। गाड़ी को ठीक कराने के लिए मिस्त्री की तलाश कर रहा था। इसी दौरान जितेंद्र, नरेश, मंजीत, बाबूलाल और संजय सहित कई लोगों ने मारपीट कर दी और गाड़ी में सवार मनीराम ड्राइवर को उठा कर ले गए। पुलिस ने ओमवीर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।