बरनाहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में फल व्यापारी के साथ ढाई लाख की लूट के मामले में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस पीड़ित को साथ लेकर मामले की जांच कर रही है। थाना इटावा के चौबिया क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी ब्रजेश कुमार गुरुवार की शाम इटावा से अपनी निजी मैक्स पिकअप में अंगूर लादकर जसराना गए थे। लौटते समय कोसमा रेलवे क्रॉसिंग पर दो युवकों ने बहाने से गाड़ी को रुकवा लिया।
गाड़ी में बैठकर तमंचा लगा कर व्यापारी से करीब ढाई लाख रुपये लूट लिए थे। लूट की सूचना पर थाना पुलिस सहित एएसपी सीओ करहल, एसओजी टीम मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस अधिकारी पीड़ित ब्रजेश कुमार से पूछताछ करते रहे। ब्रजेश की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष जेडी सिंह का कहना मुकदमा दर्ज कर लिया है। लूट के संबंध में जांच की जा रही है।