फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान का फर्जी बिल देकर लगाया लाखों का चूना

विज्ञापन
फर्जी बिल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा निवासी एक युवक ने एक विद्यालय को फर्जी बिलों से लाखों का चूना लगा दिया। मामला जब संज्ञान में आया तो आनन फानन में विद्यालय प्रबंधक ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


राहुल सिंह नेगी व साथी नगला रामबल आगरा में एक फर्म चलाते हैं। यहां से शहर के डॉ. किरन सौजिया एकेडमी को इंक व प्रिंटर आदि का सामान सप्लाई करता था। हाल ही में उसने सामान के बदले में 5.45 लाख रुपये का भुगतान भी लिया था। दो दिन पहले भी इसी फर्म से विद्यालय को कुछ सामान भेजा गया था।

जब इसका बिल प्रबंधक अशोक यादव ने देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ। जब उन्होंने ऑनलाइन सामान के रेट चेक किए तो उनके होश उड़ गए। बता दें कि इन युवकों द्वारा एमआरपी से कई गुना अधिक का भुगतान कराया जा रहा था। जानकारी होने पर उन्होंने आनन फानन में राहुल नेगी व उसके साथी प्रदीप कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रबंधक अशोक यादव ने बताया कि इस फर्म द्वारा प्रदेश के कई स्कूलों को सामान सप्लाई किया जा रहा था। ऐसे में वहां भी गड़बड़ी हो सकती है। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मामला दर्ज कर युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें