फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को अगवा करके कार लूटी, ड्राइवर को छाता में फेंका-1

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्यानार्थ: आगरा (पीड़ित, कार, ड्राइवर तीनों आगरा से ही हैं।)
विज्ञापन

सरस्वती कुंड के बाहर खड़ी कार लूट ले गए बदमाश, ड्राइवर को फेंका
भतीजे की मेहंदी की रस्म में शामिल होने को पति के दोस्त की कार लेकर आई थी आगरा की महिला
लूट का मुकदमा दर्ज, पुलिस आगरा के ड्राइवर की भूमिका मान रही है संदिग्ध, आगरा के कारोबारी की है कार
अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सरस्वती कुंड के बाहर खड़ी कार को बदमाश चालक समेत ले गए। इसके बाद चालक को अकबरपुर के पास फेंक दिया गया और गाड़ी अपने साथ ले गए। यह गाड़ी आगरा निवासी कारोबारी की है जिसे उसके दोस्त की पत्नी अपने भतीजे की मेहंदी की रस्म में शामिल होने के लिए मथुरा लाई थी।
विज्ञापन

आगरा के फुल्लट्टी बाजार निवासी धीरज वर्मा की पत्नी गौरी शुक्रवार की रात कार लेकर मथुरा आईं थीं। यह कार उसके पति धीरज वर्मा के दोस्त आगरा के घटिया आजम खां निवासी कारोबारी अश्विनी बंसल की थी। गौरी को थाना गोविंदनगर के सरस्वती कुंड स्थित आनंद गार्डन में अपने भतीजे की मेहंदी की रस्म में जाना था। जब गाड़ी सरस्वती कुंड पहुंची तो गौरी ने कार को बाहर खड़ा करवाया और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चलीं गईं। कार में ड्राइवर आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी मोनू था। गोविंदनगर थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट के मुताबिक चार लुटेरों ने ड्राइवर को कब्जे में लिया और फिर हथियारों के बल पर ड्राइवर को कार समेत ले गए। लुटेरे ड्राइवर को छाता के अकबरपुर के पास गड्ढे में फेंककर भाग खड़े हुए। मुक्त हुए ड्राइवर की सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध लग रही है। ड्राइवर 10 फीट गड्ढे से कैसे बाहर निकलकर आ गया। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें