फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे से झोंका फायर, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे से झोंका फायर, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में युवक पर तमंचे से फायरिंग व मारपीट को लेकर हिस्ट्रीशीटर समेत पांच लोगों के खिलाफ बलवा तथा दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जमालपुर गांव के फूलचंद्र सरोज ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि बीते शुक्रवार क ो दिन में ग्यारह बजे वह किसी कार्य से जा रहा था। रंजिशन पांच लोगों ने उसे रोका और हाकी से पीटने लगे। शोरशराबे पर एक आरोपी ने तमंचे से फायर झोंक दिया। इससे वह बाल-बाल बचा। पीड़ित की आंख और सिर में गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने शिकायत करने पर जाने से मार देने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित ने देर शाम कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित ने एसपी से फरियाद की। तब एसपी एस आनंद की फटकार पर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित का सीएचसी में इलाज कराया और अनिल सिंह समेत चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी अनिल कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। कोतवाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें