हाईवे किनारे मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका
टूंडला (फिरोजाबाद)। हाईवे किनारे राजा का ताल के निकट शनिवार शाम एक वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान हैं।
संभावना व्यक्त की जा रही है कि वृद्ध की अन्य स्थान पर हत्या कर शव यहां फेंका गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
मृतक सफेद धोती-कुर्ता पहने हुए था। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है कि मृतक के चोट के निशान गिरने से हो सकते हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल सकेगा।