फिरोजाबाद/शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाना सिरसागंज के नगला खंगर के समीप प्राईवेट पशु चिकित्सक का शव रेलवे लाइन किनारे मिला। जबकि भदान के पास लखनऊ सेवापस लौट रहे युवक की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
थाना सिरसागंज के गांव ऐलमपुर निवासी सुघर सिंह (55) पुत्र तिलक सिंह कुशवाह ग्रामीण अंचल में प्राइवेट तौर पर पशुओं का उपचार करते थे। उसने दो पुत्री संजू (23) और मंजू (22) की शादी कर दी थी। गांव में पत्नी सावित्री देवी के साथ रहता था।
बताते हैं कि गत दिवस की शाम से सुघर सिंह घर पर नहीं था। शनिवार सुबह उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। परिजनों को आशंका है कि कहीं किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत तो नहीं हुई। मृतक के बड़े भाई मुलायम सिंह का कहना है कि मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं हो सकी। थाना पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से मौत होना मान रही है।
थाना शिकोहाबाद के भदान रेलवे स्टेशन के पास किसी ट्रेन की चपेट में आने से थाना नगला खंगर के गांव नई गढ़ी नगला बात रुचिन मानिकपुर निवासी बलराम (27) पुत्र रमेशचंद्र की मौत हो गई। बताते हैं कि वह लखनऊ से वापस लौट रहा था। रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।