फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो - मैनपुरी रोड पर दिनदहाड़े युवक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े आलू किसान की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या
विज्ञापन

शीतग्रह से आलू का सौदा करके घर लौट रहा था, तीन बाइक सवारों ने बरसाई गोलियां,
बाजार हुआ बंद
अमर उजाला ब्यूरो
शिकोहाबाद। शिकोहाबाद मैनपुरी रोड पर गुरुवार दिन दहाड़े आलू किसान की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हत्यारे बाइक पर सवार होकर मैनपुरी की ओर भाग गए। घटना के बाद मौके पर तो काफी भीड़ एकत्रित हो गई। क्षेत्र का बाजार बंद हो गया। धडाधड़ दुकानों के शटर गिर गए। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ सहित काफी फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल को भेजा है।
ग्राम गागई निवासी सचिन यादव (30) शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में मैनपुरी रोड स्थित सुमन शीतगृह पर 769 पैकेट आलू बिक्री की सौदा करने बाइक से गया था। आलू बिक्री का सौदा करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। सचिन की बाइक मैनपुरी रोड पर स्थित लकी पब्लिक स्कूल के पास पहुंची थी कि तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन हमलावरों ने सचिन को निशाना बनाते हुए फायरिंग ही करनी शुरू कर दी। दिन दहाड़े सचिन पर ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान सचिन के गोली लगने के कारण लहूलुहान होकर बाइक सहित जमीन पर गिरा। तीनों हत्यारे मैनपुरी की ओर चले गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। घटना के बाद आसपास का बाजार भी बंद हो गया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ सदर अभिषेक कुमार राहुल और थानाध्यक्ष विजय गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सचिन के शरीर में चार गोलियां लगी हैं। इसमें दो गोलियां पेंट, एक बाह और एक कनपटी में लगी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ही लिए जिला अस्पताल भेजा है। हत्या की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सचिन के एक बेटा-एक बेटी है।
विज्ञापन


शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड पर आलू किसान की हत्या प्रथम दृष्टया रंजिशन लग रही है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों से बातचीत करके हत्यारोपियों को शीघ्र ही पकड़ा जाएगा।
- महेंद्र सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें