फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहन की चपेट में आई कार, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। घिरोर मार्ग पर गुरुवार की सुबह इटावा की ओर जा रही स्विफ्ट कार किसी भारी वाहन की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में इटावा निवासी एक किशोर की मौत हो गई। वहीं कार में सवार एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को सैफई रेफर किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


इटावा के थाना वैदपुरा क्षेत्र निवासी सौरभ कुमार (17) परिजनों के साथ स्विफ्ट कार से घिरोर किसी काम से गया था। गुरुवार की सुबह करीब 3:30 बजे जब वह कार से घर लौट रहा था, तभी थाना क्षेत्र में करहल-घिरोर मार्ग पर किसी भारी वाहन ने कार को चपेट में ले लिया। हादसे में सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं कार में सवार परिवार के जय कुमार, अजय कुमार, संगीता और मोहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी होने के बाद परिजन रिश्तेदारों के साथ रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें