फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा (आगरा)। मलपुरा थाने में तैनात दरोगा सारदेव यादव को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वह किसान से रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गया था। इसका वीडियो वायरल होने पर एसएसपी दिनेश चंद दुबे ने कार्रवाई की है। मोबाइल से बनाए गए वीडियो में वह थाने में सबके सामने बेखौफ होकर मेज के ऊपर से रिश्वत लेता साफ नजर आ रहा है। मामले की जांच एसपी पश्चिम अखिलेश नारायण को सौंपी गई है। दरोगा पर केस दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने वीडियो देखने के बाद बताया कि इसमें कराहरा गांव के किसान जयपाल और उनका भतीजा बसंता नजर आ रहे हैं। दोनों में कहासुनी होने पर बुधवार की रात थाने आए थे। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो लौट गए। इसके बाद रात में भी उनके बीच लाठी-डंडे चले।

इसकी सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दरोगा सारदेव यादव ने उन्हें जेल भेजने की धमकी दी। इस पर दोनों डर गए। उनसे कहा गया कि अगर खर्चे-पानी का इंतजाम कर लें, तो जेल जाने से बच सकते हैं। इस पर दोनों ने राजीनामा लिखकर दे दिया। गुरुवार सुबह सारदेव यादव ने उनसे 12 हजार रुपये लिए। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया। पैसे लेते समय किसी ने मोबाइल से वीडियो बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें