फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक,क्लीनर को बेहोश कर नगदी,मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आगरा से सामान उतारकर लौट रहे ट्रक चालक और क्लीनर को बदमाश कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और दस हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल और ट्रक से अन्य सामान पार कर ले गए।
विज्ञापन


बदमाश चालक, क्लीनर को शहर की ठंडी सड़क पर ट्रक सहित छोड़कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने बेहोशी की हालत में चालक और क्लीनर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मध्य प्रदेश प्रांत के छतरपुर जिला के कुरहरा गढ़ी मरैदा निवासी भगवानदास पुत्र लाखन ट्रक चालक है। विगत 15 अगस्त को चालक गांव के ही क्लीनर राजेश पुत्र कैलाश के साथ आगरा में सामान उतारकर खाली ट्रक को छतरपुर ले जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में बदमाशों ने दोनों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे चालक और क्लीनर बेहोश हो गए और बदमाश उनके पास से दस हजार रुपये की नकदी, मोबाइल और ट्रक से सामान लेकर फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची यूपी 100 डायल पुलिस ने बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि ट्रक मालिक थाने आया था। उसने कोई कार्रवाई करने की बात नहीं की। ऐसे में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें