फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा की जमींन का कराया फर्जी बैनामा

विज्ञापन
police Demo pic
विज्ञापन
टूंडला। भतीजे ने करोड़ों रुपयों की भूमि में अपना हिस्सा बेचने के बावजूद अपने चाचा के हिस्से की भूमि का भी षड्यंत्र के तहत अपनी पत्नी के नाम बैनामा करा लिया। चाचा ने विरोध किया तो भतीजे व उनके साथियों ने मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने मामले रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला टूंडली निवासी हृदेश प्रसाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मौजा टूंडली में स्थित मौजा टूंडली सम्मिलित संपत्ति है। शिकायतकर्ता 1/2 भाग तथा धर्मेन्द्र प्रसाद सारस्वत, उमेन्द्र प्रसाद एवं राजेन्द्र प्रसाद कुल 1/2 भाग के मालिक हैं। इसमें से धर्मेंद्र एवं उसके दोनों भाई अपना 1/2 भाग पहले ही शिवकुमार उपाध्याय, लालवीरेन्द्र सिंह, मंगल सिंह आदि को बेच चुके हैं।

गत 15 जुलाई को धर्मेन्द्र प्रसाद ने शिकायतकर्ता की सम्पत्ति को हड़पने के लिए एक षड्यंत्र के तहत दलवीर सिंह निवासी राजा का ताल अलीनगर कैंजरा व राजेश सारस्वत निवासी 164 नगला देवकरन हायतपुर थाना बल्देव, मथुरा को फर्जी बैनामा लेखक देवेन्द्र कुमार नागर तहसील टूंडला से मिलकर धर्मेन्द्र कुमार सारस्वत ने अपनी पत्नी कमलेश सारस्वत स्थाई निवासी टूंडली व हाल निवासी चर्च रोड चौकी वार्ड संख्या 1, चौकी अंबागढ़, चौकी राजनंद गांव मध्य प्रदेश के नाम रजिस्ट्री कर दी है। इसकी जानकारी जब पीड़ित को हुई तो वह उसी दिन रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गया। जहां उसने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें