फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य के अपहरण के प्रयास का मामला गर्माया

विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
मैनपुरी। घिरोर में बीडीसी सदस्य के अपहरण के प्रयास का मामला गर्माता जा रहा है। ब्लाक प्रमुख पक्ष की ओर से सोमवार को एसपी तथा एडीएम को अलग-अलग शिकायतें करके निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


घिरोर के नगला राजा निवासी संजय यादव ने एडीएम से शिकायत की कि 29 जुलाई की दोपहर तीन बजे वह जहान सिंह, सत्यवीर सिंह के साथ नगला बाग में थे। तभी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने अपने 12-15 साथियों की मदद से जानलेवा हमला किया। जान बचाने के लिए भागते समय उसके हाथ से आठ लाख रुपयों से भरा थैला लूटकर आरोपियों ने उसको बंधक बना लिया।

थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी है। बीडीसी सदस्य जयप्रकाश ने एडीएम से शिकायत की है। शिकायत में कहा है पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा उनके परिवार के लोग 10 बीडीसी सदस्यों को लगातार प्रलोभन दे रहे हैं। धमकी दे रहे हैं अगर उनका समर्थन नहीं किया तो परिणाम भुगतना होगा। बीडीसी सदस्यों से जबरन अविश्वास संबंधी शपथ पत्र भी लिए जा रहे हैं। उन्होंने न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख सरिता यादव के पति मनोज यादव ने एसपी से शिकायत की है। शिकायत में कहा है उनकी पत्नी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। उनका तथा उनकी पत्नी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने उनके खिलाफ दलित बीडीसी सदस्य को गुमराह करके झूठी रिपोर्ट लिखा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें