फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने छोटे भाई से बनवा दिए पत्नी के संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। पति ने अपने छोटे भाई से ही पत्नी के शारीरिक संबंध बनवा दिए। पीड़िता ने जिलाधिकारी से शिकायत कर पति सहित सास, ससुर और देवर के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना नगला सिंघी के एक गांव निवासी महिला ने जिलाधिकारी से की शिकायत में कहा है कि उसकी शादी खमानीका पुरा थाना निवौरा जिला आगरा निवासी युवक के साथ हुई थी। वह शादी के बाद ससुराल में पांच दिन रही। इस दौरान पति उसके कमरे में नहीं पहुंचा। इसके बाद वह मायके आई। दो दिन में फिर पति घर ले गया लेकिन वह कमरे से गायब रहा। पूछने पर कहा कि अभी वह बीमार है और उसका इलाज चल रहा है।

मां की तबीयत खराब होने पर वह एक माह के मायके चली गई जब वह ससुराल पहुंची तब भी यही स्थिति रही तो इसका विरोध किया। महिला का आरोप है कि पति ने बताया कि वह रति क्रिया में अक्षम है। साथ ही बोला कि उसका छोटा भाई तो है। एक रात वह अपने कमरे में सो रही थी तभी देवर ने आकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर सास और पति ने मारपीटा। इस संबंध में पंचायत भी हुई। इसमें पंचायत ने भी देवर के साथ रहने का फरमान सुना दिया।
विज्ञापन


इसके बाद देवर ने उसके साथ जबरन संबंध बना लिए। वहीं ससुर ने भी कई बार कोशिश की। पीड़िता ने इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने महिला थाने को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें