फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक आयुक्त के बेटे की ट्रेन से कट कर मौत

विज्ञापन
मृत्‍यु - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। केंद्रीय ग्रामीण-विकास मंत्रालय में सहायक आयुक्त मोतीराम के 23 वर्षीय बेटे की यहां छटीकरा में राजधानी एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। उसका शरीर कई हिस्सों में बंट गया था। युवक सूरत निवासी अपने चाचा से मिलकर गरीबरथ से लौट रहा था। छटीकरा के पास ट्रेन रुकी तो वह भी उतरकर ट्रैक पर आ गया। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


नई दिल्ली के द्वारिका (डीडीए फ्लेट्स) निवासी मोतीराम का बेटा रविकुमार रविवार को सूरत में रहने वाले अपनेे चाचा बिजेंद्र सिंह के घर से दिल्ली के लिए चला था। वह गरीबरथ में सफर कर रहा था। यह ट्रेन कुछ समय के लिए छटीकरा के समीप रुकी तो रविकुमार भी ट्रेन से उतरकर रेलवे लाइन के पास खड़ा हो गया।

इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। सोमवार की सुबह पुलिस ने टिकट के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को ले गए। सहायक आयुक्त मोतीराम ने बताया कि बेटे ने बीबीए कर रखा था। नौकरी की तलाश में था। रविवार को सूरत में रह रहे चाचा से मिलकर घर लौट रहा था। जैंत चौकी प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि शुरुआत में शिनाख्त नहीं हुई थी। बाद में टिकट के आधार पर हुई शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें