फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के रिटायर्ड गार्ड का शव चक्रतीर्थ घाट पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा (ब्यूरो)। गुजरात के जामनगर से मथुरा दर्शन को आए रेलवे के रिटायर्ड गार्ड का शव थाना गोविंदनगर क्षेत्र के चक्रतीर्थ घाट के समीप पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस की माने तो रिटायर्ड गार्ड के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। पुलिस का मानना है कि उसकी मौत गर्मी के चलते हुई होगी।
विज्ञापन



गुजरात के जामनगर निवासी रेलवे के रिटायर्ड गार्ड दिनेश सोनी (65) अपने बेटे और बेटी के साथ एक सप्ताह पहले मथुरा दर्शन को आए थे। वह शहर की सेठ भीकचंद गली में अपने पुरोहित की धर्मशाला ब्रजधाम में ठहरे थे। दो दिन पहले बेटा हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए चला गया।


सोमवार की दोपहर दिनेश अपनी बेटी से सेविंग कराने जाने की बात कहकर धर्मशाला से निकले थे। लेकिन काफी देर तक नहीं लौटे। बेटी ने पुरोहित को पिता के न लौटने की बात कही। पुरोहित और बेटी शहर में तलाश कर रहे थे तभी उन्हें पता लगा कि थाना गोविंदनगर क्षेत्र की चक्रतीर्थ घाट के समीप वृद्ध का शव मिला है।
विज्ञापन



बेटी और पुरोहित थाना गोविंदनगर पहुंचे। शिनाख्त होने पर बेटी ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर के कोई चोट के निशान नहीं है। संभावना है कि वृद्ध की मौत गर्मी के चलते हुई होगी। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि वृद्ध मानसिक रुप से परेशान भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें