फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के पहले सराफ के साथ तीन लोगों ने पी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। थाना बलदेव के गांव भरतिया के पास शुक्रवार रात हाथरस के चांदी कारोबारी की हत्या कर कर 7.50 किलो चांदी लूटने से पहले मौका-ए-वारदात पर शराब पी गई थी। मौके पर गिलास और कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली है। हालांकि अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं मिला है लेकिन पुलिस का अनुमान है कि हत्यारे सराफ के परिचित रहे होंगे।
विज्ञापन



हाथरस गेट निवासी चांदी कारोबारी कुंवरपाल का शव शुक्रवार सुबह थाना बलदेव के भरतिया के समीप मिला था। देर रात उसकी शिनाख्त हो सकी थी। सराफ को दो गोली मारी गईं थी। एक गोली कनपटी पर और दूसरी कमर पर मारी गई थी।


पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के पास चार गिलास और कोल्डड्रिंक्स की बोतल भी मिली। पुलिस मान रही है कि बदमाशों ने शराब भी पी थी। संभव है कि वारदात को अंजाम देने वाले सराफ के करीबी ही रहे हों। बदमाशों की संख्या तीन मानी जा रही है।
विज्ञापन



एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि हत्यारों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। परिवार के लोगों से भी इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।


बलदेव। पिता कुंवरपाल की हत्या की तहरीर पुत्र अनिल कुमार ने थाना बलदेव में दी है। तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या को मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार का कहना है कि महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं, जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें