फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में हुड़दंग मचाने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग मचाने व शांति भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति नारी गांव में अपनी पत्नी के मायके पहुंच गया। आरोपी कथित तौर पर नशे में धुत्त था। नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचाने लगा। लोगों ने तंग आकर मामले की सूचना ग्राम पंचायत प्रधान विजय ठाकुर को दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में अनबन चली हुई है और उक्त व्यक्ति की पत्नी कुछ दिनों से नारी में अपने मायके में रहने आई हुई थी। पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें