फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के निहारिका कॉम्पलेक्स में संचालित कंपनी करोड़ों रुपया जमा कराने के बाद भुगतान नहीं कर रही है। पीड़ित ने कंपनी के निदेशक सहित पांच के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का अभियोग दर्ज कराया है।
रामकृष्णनगर टापा पैंठ निवासी गगन प्रकाश जैन ने थाना दक्षिण पुलिस को तहरीर दी संकल्प इन्फ्रा डेवलपर्स इंडिया (प्रा.लि.) एवं संकल्प हाइट्स रियल स्टेट लिमिटेड, सतुगुरु निधि लिमिटेड के डायरेक्टर थाना उत्तर के 590 लक्ष्मीनगर जैन नगर खेड़ा निवासी उमेशचंद्र शर्मा, उनका बेटा धीरज शर्मा है। कंपनी का कार्यालय निहारिका कॉम्पलेक्स में था। कंपनी से पांच सौ एजेंट जुड़े थे। बताया कंपनी एफडी और आरडी के रूप में जमा धनराशि के प्लाट खरीदेगी। गगन प्रकाश का आरोप है कंपनी में पांच करोड़ रुपया जमा कराया है।
समयावधि पूरी होने के बाद भी भुगतान नहीं कर रहे हैं। कंपनी की मालिकानों के पास पैसा मांगने गए तो उसने जान से मरवाने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी सिटी को शिकायत की तो गगन प्रकाश की तहरीर पर उमेशचंद्र शर्मा, उसकी पत्नी सरिता, बेटा धीरज, विवेक शर्मा और बेटी के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। उन्होेंने एसएसपी से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में सोबरन सिंह, विपिन राठौर, सुलेखा देवी, रविशंकर शर्मा, अंजू देवी शामिल हैं।